फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः बेटी की शादी में मां ने नहीं बंटने दी शराब, कायम की मिसाल

Mon, 02 Mar 2020 10:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाट

सार

  • घाट ब्लॉक के बाजबगड गांव की देवेश्वरी ने पेश की मिसाल
  • क्षेत्र में शराब के बिना होने वाली पहली शादी
विज्ञापन
शराब का बहिष्कार कर मिसाल कायम की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घाट ब्लॉक के बाजबगड गांव की देवेश्वरी देवी ने अपनी पुत्री की शादी में शराब का बहिष्कार कर मिसाल कायम की। उन्होंने शादी के निमंत्रण पत्र में ही नशामुक्ति का संदेश दे दिया था। उनके इस फैसले के बावजूद शादी धूमधाम से संपन्न हुई। विवाह समारोह में पूरा गांव उत्साह के साथ शामिल हुआ।

विज्ञापन


क्षेत्र में शराब के बिना संपन्न होने वाली यह पहली शादी है।  घाट क्षेत्र में शराबबंदी को लेकर पिछले साल महिलाओं ने लंबा आंदोलन किया था। शराब की दुकान में तालाबंदी के बाद कई दिनों तक तहसील में धरना-प्रदर्शन किया था। महिलाओं का यह आंदोलन रंग ला रहा है। आंदोलन में सक्रिय रही देवेश्वरी देवी ने शराबबंदी की शुरुआत अपने घर से कर दी है।

Trending Videos
विज्ञापन

महिलाओं में खासा उत्साह

देवेश्वरी देवी और त्रिलोक सिंह बिष्ट की बेटी प्रियंका की शादी 28 और 29 फरवरी को जोशीमठ सेलंग निवासी प्रवीन के साथ हुई। देवेश्वरी देवी ने शादी में शराब न परोसने का संकल्प लिया और इसे पूरा भी किया। कहीं भी किसी तरह की शराब नहीं परोसी गई। क्षेत्र में पहली बार शराब के बिना शादी संपन्न होने पर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा।

ग्राम प्रधान बीना देवी, समाजसेवी कलावती देवी, पूर्व प्रधान मंजू देवी, महावीर सिंह, सुदर्शन नेगी लखपत सिंह, राजेंद्र सिंह, कुंदन सिंह, धनसिंह, मोहन सिंह सहित सभी ग्रामीणों ने इस कदम का पूरा समर्थन किया। सभी ने कहा कि शुभ कार्यों में शराब का प्रचलन काफी बढ़ गया है। इसको रोकने के लिए इसी तरह के कदम उठाने की जरूरत है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें ... https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें