बजट सत्र दून में हुआ तो पेपरलेस होगा
विस अध्यक्ष ने बताया कि फरवरी में ही बजट सत्र होना है। यदि देहरादून में बजट सत्र आहूत होता है तो पहली बार पेपरलेस होगा। इससे विधानसभा सत्र में कागज का इस्तेमाल नहीं होगा। देहरादून विधानसभा भवन को पूरी तरह से ई-विधान प्रणाली से लैस किया गया है। इससे विधायकों और विधानसभा के कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से कार्यों में सहयोग मिलेगा। इससे कागज के उपयोग में कमी आएगी और काम की गति में भी सुधार होगा। साथ ही पेपरलेस सिस्टम से विधायी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और संसाधनों की बचत होगी। ई-विधानसभा उत्तराखंड में डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।