फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के अन्नू ने फ्रांस में किया देश का नाम रोशन

Tue, 27 Jun 2017 02:21 PM IST
हरीश पांडे/ अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
annu kumar - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उत्तराखंड के अन्नू कुमार ने फ्रांस में चल रही वर्ल्ड स्कूल एथलीट प्रतियोगिता में 800 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर देश के साथ उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया है। उन्होंने 800 मीटर की दौड़ 1:53 मिनट में पूरी की है।
विज्ञापन


देश से इस प्रतियोगिता में सिर्फ आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ था, जिनमें उत्तराखंड से अन्नू कुमार भी शामिल हैं। उनकी इस उपलब्धि की जानकारी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज के प्रिंसिपल मनोज शर्मा ने दी। 

फ्रांस में वर्ल्ड स्कूल एथलीट प्रतियोगिता चल रही है। इसमें देश के आठ खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। हरिद्वार निवासी और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम का छात्र अन्नू कुमार का भी इस प्रतियोगिता में चयन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी कई रिकॉर्ड बना चुके हैं अन्नू

annu kumar - फोटो : amarujala
गौर करने वाली बात यह है कि अन्नू कुमार का चयन अंडर-17 में हुआ था, लेकिन अन्नू कुमार ने अंडर-19 एथलीट प्रतियोगिता में भाग लेकर यह मेडल जीता है। इस जीत से उन्होंने भविष्य में होने वाले ओलंपिक में देश के लिए मेडल की संभावना जगा दी है।

इससे पूर्व अन्नू कुमार 800 मीटर और 1500 मीटर में दौड़ में मीट रिकार्ड बना चुका है और उत्तराखंड को इस प्रतियोगिता में पहला मेडल दिलाया है। प्रिंसिपल मनोज शर्मा ने अपने कॉलेज के छात्र की इस उपलब्धि पर अन्नू के साथ ही कोच लोकेश कुमार और सपोर्टिंग स्टाफ को बधाई दी है। 

खेल मंत्री अरविंद पांडे का कहना है कि अन्नू को इस कामयाबी के लिए बधाई। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रिंसिपल के साथ कोच को भी बधाई। बच्चा भले ही फ्रांस में हैं, लेकिन इस कामयाबी का जश्न मनाने के लिए मैं कल स्पोर्ट्स कॉलेज जाऊंगा। अन्नू के साथ ही अन्य बच्चों से भी अपील करूंगा कि उन्हें खेल की दिशा में आगे बढ़ने के लिए जो भी जरूरत हो वह बताएं हमारी सरकार उसे पूरा करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें