पांच साल उत्तराखंड कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे प्रीतम पंवार ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी रामनाथ कोविंद का समर्थन करने का फैसला किया है। पंवार के इस कदम से कांग्रेस को झटका लगा है।
कोविंद विधायकों का समर्थन लेने उत्तराखंड पहुंचे, जब मुख्यमंत्री आवास में दिन भर बैठकों के दौर चले। बैठकों के बाद खबर आई कि विधानसभा के दोनों निर्दलीय विधायक कोविंद के पक्ष में मतदान करेंगे। निर्दलीय विधायकों में एक नाम प्रीतम पंवार का भी है।
माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें अपने पक्ष में होने का मुगालता पाले बैठी थी। पंवार ने कोविंद का समर्थन में कहा कि उन्हें भाजपा ने पहले संपर्क किया। यानी कांग्रेस की ओर से पहले संपर्क किया जाता तो शायद पंवार यूपीए की उम्मीदवार मीरा कुमार के पक्ष में खड़े होते।