कैफ ने बताया कि रिकॉर्ड बनाने में उसकी मां ने काफी प्रोत्साहित किया। कैफ के पिता डॉ. शाहिद खान राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में आकस्मिक विभाग के प्रभारी रह चुके हैं। जबकि कैफ ने स्वयं गुरु राम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर से इंटर की पढ़ाई की है।
कैफ ने बताया कि 6 मई को उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से जारी प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। वर्तमान में कैफ कोटद्वार में ही रहकर अन्य रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे है।