फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस युवक ने पैर से तीन मिनट में खाए इतने अंगूर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम

Tue, 07 May 2019 08:23 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
अंगूर खाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले कैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सुल्तानपुर (यूपी) के कैफ अली खान ने अंगूर खाने में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। कैफ ने पांव से पकड़ कर 3 मिनट में 65 अंगूर खाए। कैफ के इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है।

विज्ञापन


गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से कैफ को प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है। कैफ अली खान की पढ़ाई श्रीनगर से हुई है। कैफ की इस उपलब्धि पर शहर के युवाओं ने खुशी जताई है।

19 साल के कैफ ने बताया के पैर से पकड़कर अंगूर खाना सबसे अलग था। चार वर्ष की कड़ी मेहनत के बाद वह इसे करने में सफल हुआ है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने 9 दिसंबर 2017 को कोटद्वार में इसे रिकॉर्ड किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कैफ ने बताया कि रिकॉर्ड बनाने में उसकी मां ने काफी प्रोत्साहित किया। कैफ के पिता डॉ. शाहिद खान राजकीय मेडिकल कॉलेज के बेस अस्पताल में आकस्मिक विभाग के प्रभारी रह चुके हैं। जबकि कैफ ने स्वयं गुरु राम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर से इंटर की पढ़ाई की है।

कैफ ने बताया कि 6 मई को उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से जारी प्रमाण पत्र भी मिल चुका है। वर्तमान में कैफ कोटद्वार में ही रहकर अन्य रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में जुटे है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें