फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे गर्वित और हर्षित

Thu, 16 Jan 2020 07:49 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)

सार

  • अल्मोड़ा के पिलखोली और पीपलखंड गांव के हैं दोनों खिलाड़ी
विज्ञापन
हर्षित और गर्वित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ताड़ीखेत विकासखंड के पिलखोली और पीपलखंड के दो युवाओं का चयन वॉलीबॉल की राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी नेपाल में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खेलो इंडिया के तहत रुड़की में आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम से दोनों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन


बता दें कि खेलो इंडिया के तहत 11 और 12 जनवरी को रुड़की में वॉलीबॉल प्रतियोगिता हुई। जिसमें उत्तराखंड की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया था। इसमें पिलखोली के गर्वित और उपराड़ी पीपलखंड के हर्षित ने शानदार प्रदर्शन किया था।

इसी आधार पर दोनों का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है। जैनोली के बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उनके अलावा गौरव फर्त्याल सहित तमाम लोगों ने भी हर्षित और गर्वित को शुभकामनाएं दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें