फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिस्कवरी देख इस लड़के ने बनाई ऐसी कार, जो 30 रुपए में देगी 60 का एवरेज

Fri, 07 Jul 2017 05:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
devansh gupta
विज्ञापन
टीवी देखने की आदत ने इस लड़के को आज इस ऊंचाई पर पहुंचा द‌िया है जहां उसने कभी सोचा भी नहीं था। जी हां, इस लड़ने ड‌िस्कवरी चैनल देखकर एक ऐसी कार बना डाली जो आपको मात्र 30 रुपए में 60 क‌िलोमीटर तक का एवरेज देगी। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के ऋष‌िकेश न‌िवासी देवांश ने अपनी इस ईको फ्रेंडली कार को सोलरिस नाम दिया है। देवांश ने बुधवार को अपने परिजनों की मौजूदगी में नगर के रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में तैयार की गई कार का डैमो दिया।      
      
दून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र देवांश ने स्वयं तैयार की गई कार के बारे में बताया कि वह गर्मियों की छुट्टियों को बेकार नहीं जाने देना चाहते थे।
विज्ञापन


तभी उन्हें ईको फ्रेंडली कार इजाद करने का आइडिया आया। इसके लिए देवांश को उनके परिवार से पूरी मरद मिली और उनका सपना साकार होते देर नहीं लगी। बकौल देवांश कार के डिजाइन को तैयार करने और उसके लिए जरुरी सामान को जुटाने में उन्हें करीब 45 दिन का समय लगा।
विज्ञापन

devansh gupta
इसके लिए उन्होंने ऋषिकेश, देहरादून और सहारनपुर से जरुरत का सामान जुटाया। होनहार देवांश ने बताया कि उनकी सपनों की कार लगभग 25 हजार रुपये में बनकर तैयार हुई।             

बताया कि बैटरी चालित इस एक सीटर कार को फुल चार्ज करने के बाद यह 40 से 60 किलोमीटर तक रन कर सकती है। देवांश के अनुसार इसके लिए चार्जिंग का एक बार का खर्च करीब 30 रुपये है। इस ईको फ्रेंडली कार की खासियत यह है कि यह किफायती, पॉल्यूशन फ्री व नॉइज पॉल्यूशन फ्री भी है।             
देवांश की मानें तो उन्हें पॉल्यूशन फ्री कार बनाने का आइडिया वाहनों से लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखकर आया। देवांश का कहना है कि प्रदूषण के चलते वह खुद भी इधर उधर जाने के लिए अधिकांश साइकिल का प्रयोग करते हैं।             

उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजन गदगद हैं। देवांश के पिता आलोक गुप्ता ट्रांसपोटर और मां रितु गुप्ता हाउस वाइफ हैं। इस दौरान उनके दादा रामकुमार गुप्ता, पूर्व दरजाधारी राज्यमंत्री व देवांश के ताऊ संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, नगर पालिका सभासद हरीश तिवाड़ी, दीपक धमीजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें