स्कूल बस की चाबी खोने पर ड्राइवर के सिर पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने स्कूल मैनेजर को ही गोली मार दी।
रुद्रपुर में जब ड्राइवर को बस चलाने को नहीं मिली तो उसने स्कूल मैनेजर को गोली मार दी। गोली लगने के बाद मैनेजर स्कूल बस से खुद ही अस्पताल पहुंच गए। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।
हुआ यूं कि रुद्रपुर स्थित कोलंबस स्कूल के बस चालक हरीश ने बस की चाबी खो दी। उसने मैनेजर कैलाश चंद निवासी गांधी कॉलोनी रुद्रपुर से नई चाबी देने को कहा। इस पर मैनेजर ने उसे औपचारिकता पूरी कर प्रबंधन को लिखने के लिए कहा।
यह बात सुनकर चालक गुस्से में आ गया और तमंचा निकाल कर मैनेजर पर फायर कर दिया।