टीवी देखने की आदत ने इस लड़के को आज इस ऊंचाई पर पहुंचा दिया है जहां उसने कभी सोचा भी नहीं था। जी हां, इस लड़ने डिस्कवरी चैनल देखकर एक ऐसी कार बना डाली जो आपको मात्र 30 रुपए में 60 किलोमीटर तक का एवरेज देगी।
उत्तराखंड के ऋषिकेश निवासी देवांश ने अपनी इस ईको फ्रेंडली कार को सोलरिस नाम दिया है। देवांश ने बुधवार को अपने परिजनों की मौजूदगी में नगर के रेलवे रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में तैयार की गई कार का डैमो दिया।
दून इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, देहरादून में मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में अध्ययनरत छात्र देवांश ने स्वयं तैयार की गई कार के बारे में बताया कि वह गर्मियों की छुट्टियों को बेकार नहीं जाने देना चाहते थे।
तभी उन्हें ईको फ्रेंडली कार इजाद करने का आइडिया आया। इसके लिए देवांश को उनके परिवार से पूरी मरद मिली और उनका सपना साकार होते देर नहीं लगी। बकौल देवांश कार के डिजाइन को तैयार करने और उसके लिए जरुरी सामान को जुटाने में उन्हें करीब 45 दिन का समय लगा।