फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के मुक्केबाजों ने मारा 'फाइनल पंच'

Sun, 29 Sep 2013 08:47 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवीं सेंट्रल इंडिया महिला पुरुष बाक्सिंग प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में भी उत्तराखंड के मुक्केबाजों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल के 15 मुकाबलों में सात में उत्तराखंड के मुक्केबाज ने कब्जा जमाया। चार में मध्य प्रदेश के, तीन में दिल्ली और एक में उत्तर प्रदेश के मुक्केबाज विजेता रहे।

उत्तराखंड बाक्सिंग संघ ने की थी आयोजित
उत्तराखंड बाक्सिंग संघ की पहल पर आयोजित की प्रतियोगिता में रविवार को महिला वर्ग के 48 किलो भार वर्ग के फाइनल में उत्तराखंड की हेमंती मेहता ने उत्तर प्रदेश की रुकसार को पराजित किया।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश का भी रहा जलवा
51 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश की सोनम ने उत्तराखंड की ज्योति खड़ायत को, 54 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश की आलिया खान ने उत्तराखंड की ज्योति बोरा को हराया।

57 किलो भार वर्ग में दिल्ली की सवीता ने मध्यप्रदेश की नंदनी को हराया। 60 किलो वर्ग में उत्तराखंड की कमला बिष्ट ने मध्य प्रदेश की खुशबू को पराजित किया।

आंचल के मुक्के में था दम
64 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड की आंचल ने दिल्ली की रेनू को, 75 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश की माया ने उत्तराखंड की नमृता को हराया। 81 किलो भार वर्ग में दिल्ली के रेनुका ने उत्तर प्रदेश की अर्पिता को पराजित किया।

पुरुष वर्ग में के 49 किलो भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में उत्तराखंड के बहादुर सिंह ने दिल्ली के अमित कुमार को हराया। 56 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड के अरुण चौहान ने उत्तर प्रदेश के सतेंद्र पाल को हराया।

91 किलो भार वर्ग में दिल्ली रहा विजेता
60 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड के हेमंत महर ने छत्तीसगढ़ के प्रदीप को पराजित किया। 64 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश के आकाश ने उत्तराखंड के अमित कुमार सिंह को पराजित किया।
विज्ञापन


69 किलो भार वर्ग में उत्तराखंड के जितेंद्र सिंह ने मध्य प्रदेश के मनीष विके को, 75 किलो भार वर्ग में मध्य प्रदेश के अरूण कुमार ने उत्तराखंड के विशाल सिंह को पराजित किया। 91 किलो भार वर्ग में दिल्ली के गुरूप्रीत सिंह ने उत्तराखंड के सतविंदर सिंह को पराजित किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें