फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड : कंटेनमेंट जोन के छात्रों को बिना परीक्षा किया जाएगा प्रमोट, शिक्षा मंत्री ने दिया निर्देश

Tue, 30 Jun 2020 09:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कंटेनमेंट जोन के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड के छात्रों को बिना परीक्षा के प्रमोट किया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि कंटेनमेंट जोन के छात्रों को दो विकल्प दिए जाएंगे।

विज्ञापन


पहला यह कि इन छात्रों के अन्य प्रश्न पत्रों के अंकों के आधार पर उन्हें शेष परीक्षा में औसत अंक देकर पास किया जाएगा। लेकिन, यदि कोई छात्र परीक्षा देना चाहता है तो उसके लिए अलग से परीक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

प्रदेश में लॉकडाउन के चलते छात्रों की शेष रह गई परीक्षाएं हाल ही में हुई है। लेकिन कई स्थानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों के छात्र छात्रों की अभी परीक्षा नहीं हो पाई है। इससे पूर्व शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन पर बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में हैं 24 कंटेनमेंट जोन 

मौजूदा समय में देहरादून जिले में 24 कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें देहरादून में 15, ऋषिकेश में 05, डोईवाला और विकासनगर में दो-दो कंटेनमेंट जोन हैं। 

देहरादून के कंटेनमेंट जोन

प्रेम बत्ता गली संतोवाली घाटी, बसंत विहार फेज-2 ट्रांसफार्मर वाली गली, बलजीत सिंह सरदार वाली गली खुड़बुड़ा, हर श्री नाथ गली खुड़बुड़ा, नवीन मंडी निरंजनपुर, जॉन ढाबा कैंट रोड मोथरोवाला, विवेक विहार क्लमेंटटाउन, सांई लोक लेन-2 बसंत विहार, स्माइली बुक डिपो वाली गली, राम विहार बल्लूपुर, पूर्वी पटेल नगर, चमनपुरी, 16 मोहिनी रोड डालनवाला, गोविंदगढ़, 202 ईदगाह चकराता रोड। 

ऋषिकेश के कंटेनमेंट जोन 

रेलवे रोड, विलेज गढ़ी मयचक, गली नं. 4 भागीरथी पुरम चोपड़ा फार्म श्यामपुर, विलेज खंड, मुख्य सब्जी मंडी। 

डोईवाला के कंटेनमेंट जोन 

जौलीग्रांट देहरादून वार्ड-5 बिचली जौली सोलंकी मोहल्ला, वार्ड-15 तेलीवाला 

विकासनगर के कंटेनमेंट जोन 

हड्डोवाला अशोक आश्रम, ग्राम सभा पसौली मौजा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें