साथ ही होटलों में न तो चाइनीज फूड बनेगा और न ही चीन निर्मित उत्पादों को रखा जाएगा। कोर कमेटी के सदस्यों ने मोबाइल पर ही बाकी सदस्यों को भी इस बारे में अवगत कराया। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताते हुए इसका पालन करने की बात कही।
एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि चीन के विरोध स्वरूप यह आपात बैठक बुलाई गई थी। बैठक में लिए गए निर्णय से एसोसिएशन के सभी सदस्य सहमत हैं। उनकी एसोसिएशन में शामिल सदस्यों के शहर के लगभग 25 प्रमुख होटल हैं। बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता, महासचिव विजय टंडन, कोषाध्यक्ष राकेश मितल, मनदीप डंग, विजय गोयल, राजेश भारद्वाज शामिल रहे।