फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Result: शाबाश बिटिया...12वीं की टॉपर अनुष्का, पिता ने अमर उजाला को बताई बेटी की कठिन तपस्या

Sat, 19 Apr 2025 03:27 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)

सार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा की 12वीं की टॉपर अनुष्का राणा के परिवार के लिए आज का दिन यादगार हो गया। उनकी बेटिया ने उनका सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
विज्ञापन
अनुष्का राणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 में देहरादून की अनुष्का राणा ने कक्षा 12 में 98.6 प्रतिशत लाकर प्रदेश भर में टॉप कर नया कीर्तिमान रच दिया है। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के जमुनिखाल क्षेत्र के भल्डियाना गांव की निवासी अनुष्का वर्तमान में देहरादून के जीईसी बड़ासी स्कूल की छात्रा हैं। उनके पिता उसी विद्यालय में भौतिकी विज्ञान (फिजिक्स) के प्रवक्ता हैं, जबकि मां गृहिणी हैं।

विज्ञापन


परिवार में पढ़ाई का माहौल शुरू से ही रहा है। अनुष्का के माता-पिता को बेटी पर गर्व है और उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था कि वह टॉप 10 में जरूर आएगी। अनुष्का का एक बड़ा भाई भी है, जो इस समय आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। 

डॉक्टर बनना है अनुष्का का सपना
बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ अनुष्का ने जेईई मेन्स में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हाल ही में घोषित परिणाम में उन्होंने 99.08 परसेंटाइल हासिल कर अपनी योग्यता का परिचय दिया। अनुष्का ने बताया कि उनका सपना डॉक्टर बनने का है और वह इसके लिए पूरी मेहनत कर रही हैं। प्रदेश में उनका यह डबल अचीवमेंट युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। उत्तराखंड की यह होनहार बेटी आज पूरे राज्य का सिर गर्व से ऊंचा कर रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में 12वीं की परीक्षा में जीआईसी बड़ासी की अनुष्का राणा ने 98.6% अंक लेकर पूरे प्रदेश में स्कूल का नाम रोशन किया है। अनुष्का राणा के पिता बड़ासी इंटर कॉलेज में फिजिक्स के लेक्चरर के पद पर हैं। जबकि उनकी माता ग्रहणी है। अनुष्का के पिता रामेंद्र राणा ने कहा कि अनुष्का ने प्रतिदिन 8 से 10 घंटे की पढ़ाई करके प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Board 2025: प्रदेश को मिले होनहार...ये हैं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की टॉप थ्री सितारे
विज्ञापन


उनकी इस सफलता से विद्यालय और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कहा कि अनुष्का मेडिकल के क्षेत्र में जाकर समाज सेवा करना चाहती है। वर्तमान में वो बंजारावाला देहरादून में रह रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें