उत्तराखंड बोर्ड ने मार्कशीट में होने वाली गलतियों को कम करने के लिए कई परिवर्तन किए हैं। इससे हर साल गलत अंक चढ़ने या न चढ़ पाने की वजह से परेशान होने वाले छात्रों को निजात मिलेगी। शिक्षकों का काम भी आसान हो जाएगा।
जारी किए बदलाव
उत्तराखंड शिक्षा परिषद, रामनगर ने इस साल मार्च में होने जा रही बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर जो बदलाव किए हैं, उसके तहत, अंकों को अवार्ड बैंक के बजाए ओएमआर शीट पर चढ़ाया जाएगा। इससे रिजल्ट जल्दी जारी होने के साथ ही मार्कशीट में कम गलतियां होंगी।
उत्तरपुस्तिकाएं रहेंगी बदली
बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की सूरत भी बदल दी है। छात्रों को इस बार बोर्ड परीक्षाओं में रजिस्टर टाइप की उत्तर पुस्तिकाएं मिलेंगी।
परिषद का मानना है कि छात्र को वर्टिकल किस्म के रजिस्टर में लिखने की आदत होती है। इससे छात्रों को उत्तर पुस्तिका में अपना जवाब लिखने में आसानी होगी।