फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK Board Result: नतीजे घोषित होते ही छाईं बेटियां,टॉपर्स की रेस में निकलीं आगे, ये हैं हाईस्कूल-इंटर के सितारे

Sat, 25 Apr 2026 04:55 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही बेटियां छा गई। सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर की गीतिका पंत और भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता दोनों को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट टॉपर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इंटरमीडिएट में जहां दो छात्राएं संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं, वहीं हाईस्कूल में भी टॉपर्स ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए

विज्ञापन


98 प्रतिशत अंक पाकर बेटियों ने अपना दमदार प्रदर्शन किया। रिजल्ट घोषित होते ही बागेश्वर जिले का जलवा दिखा। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों में टॉपर्स की सूची में शानदार मुकाबला देखने को मिला, जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर बाज़ी मार ली।




इंटरमीडिएट के टापर
प्रथम
-गीतिका पंत, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर, 98.0 %
-सुशीला मेहदीरत्ता, भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर, 98.0 %

द्वितीय
आर्यन, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज आवास विकास ऋषिकेश, देहरादून  97.80%

तृतीय
वंशिका, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर, हरिद्वार 97.00

इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में बागेश्वर जिला कुल 94.81% परीक्षाफल के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

हाईस्कूल के टॉपर
प्रथम

-अक्षत गोपाल, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर, 98.20% 

द्वितीय
-इशांत कोठारी, एसवीएम इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी 98 %
-भूमिका, जीबी पंत जीआईसी खैरना नैनीताल 98 

तृतीय
-योगेश जोशी, विवेकानंद वीएम इंटर कालेज मंडलसेना बागेश्वर 97.80 %

हाईस्कूल में बालिकाओं में अव्वल
-भूमिका, जीबी पंत जीआईसी खैरना नैनीताल 98 %

अव्वल जिला
-बागेश्वर जिला 96.98 % के साथ पहले स्थान पर


शशांक पुरोहित ने 10 वीं की मेरिट सूची में प्रदेश में पाया चौथा स्थान
सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर के शशांक पुरोहित ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश की मेरिट सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। शशांक की सफलता पर विद्यालय में खुशी की लहर है। शशांक के पिता सरस्वती विद्या मंदिर श्रीनगर व माता भी प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं।

भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं सौरभ भारद्वाज

कोटद्वार रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उमरावनगर मोटाढांक के छात्र सौरभ भारद्वाज ने उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में राज्य सूची में 8वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने 500 में से 479 अंक हासिल कर 95.8 फीसदी अंक प्राप्त किए। सौरभ भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्होंने जेईई मेन की परीक्षा में भी 94.1 फीसदी अंक हासिल किए है। इसके अलावा एनडीए की लिखित परीक्षा भी पास कर चुके हैं। उनकी सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। सौरभ ने बताया कि उन्होंने सामान्य दिनों में 4 से 5 घंटे व परीक्षा के दिनों में 7 से 8 घंटे स्वयं पढ़ाई की। कठिन बिंदुओं को समझने के लिए उन्होंने यू-ट्यूब की मदद ली। उन्हें वॉलीबाल खेलना पसंद है। भाबर के घमंडपुर निवासी उनके पिता मुकेश भारद्वाज पत्रकार व माता सरोजनी देवी गृहणी हैं। उनका बड़ा भाई गौरव बीटेक कर रहा है। प्रधानाचार्य कुलदीप नेगी ने सौरभ की सफलता पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आकृति के किया टॉप तो परिवार में खुशी का माहौल
आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुनियाला पोखरी की दसवीं की छात्रा आकृति त्रिपाठी साधारण परिवार से है। 464 अंक (92.80 प्रतिशत) के साथ आकृति ने प्रदेश की मेरिट सूची में 24वां और जिले में सातवां स्थान हासिल किया है। उनके पिता अरविंद त्रिपाठी दुकान का संचालन करते हैं और माता राजेश्वरी देवी गृहणी हैं। वह भविष्य में चिकित्सक बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। आकृति ने अपनी सफलता का श्रेय दादा आदित्य राम त्रिपाठी, शिक्षकों, माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है। कहा कि घर पर उसे पढ़ाई का अच्छा माहौल दिया गया, जिसके चलते वह अच्छी मेहतन कर पाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुंदन सिंह नेगी सहित सभी शिक्षकों व क्षेत्रवासियों ने आकृति की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। 

विज्ञापन

इंजीनियर बनना चाहती है चमोली की टॉपर रिद्धिमा  

उत्तराखंड बोर्ड के हाईस्कूल में प्रदेश की मेरिट सूची में 9वें और जिले में प्रथम स्थान पर रही पोखरी चमोली की रिद्धिमा इंजीनियरिंग क्षेत्र में जाना चाहती हैं। रिद्धिमा ने यह उपलब्धि बिना किसी कोचिंग के हासिल की है।पोखरी में शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा रिद्धिमा ने 10वीं में 95.80 प्रतिशत (479) के साथ चमोली जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। रिद्धिमा के पिता धीरेंद्र सिंह जीआईसी नागनाथ पोखरी में शिक्षक हैं, जबकि माता हेमलता रावत गृहणी हैं। रिद्धिमा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। उसने बताया कि वह भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहती हैं। पढ़ाई के दौरान नियमित पढ़ाई और सोशल मीडिया से दूरी रखी, पढ़ाई का रुटीन हमेशा फॉलो किया। घर में पढ़ाई का अच्छा माहौल मिला। रिद्धिमा की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्येंद्र बुटोला, विद्यालय के संस्थापक राजेंद्र भंडारी, शिक्षकों व परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें