फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board Exam: 16 जनवरी से शुरू होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं, शिक्षकों का किया जा रहा चयन

Wed, 17 Dec 2025 10:47 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand Board Exam: उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेंगी।
विज्ञापन
- फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से शुरू होंगी। बोर्ड के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड की ओर से प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए शिक्षकों का चयन किया जा रहा है। 

विज्ञापन


Uttarakhand: मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना...सीएम ने 3848 लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे 33.22 करोड़ रुपये

Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षाएं सिर पर शिक्षक एसआईआर डयूटी में
उत्तराखंड बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सिर पर हैं इसके बावजूद शिक्षकों की एसआईआर डयूटी लगा दी गई है। राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री डॉ. सोहन माजिला के मुताबिक एक ही स्कूल से तीन से चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

शिक्षक संघ के पूर्व प्रांतीय महामंत्री के मुताबिक शिक्षकों पर एक तरफ छात्र-छात्राओं का पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है, दूसरी तरफ एक ही स्कूल से तीन से चार शिक्षकों को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण संबंधी काम में लगाया गया है। इससे शिक्षकों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में शासन ने आदेश जारी किया था कि किसी भी शिक्षक को गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगा लेकिन शासन का आदेश भी ताक पर रख दिया गया है।

शिक्षकों की एसआईआर डयूटी से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित न हो इसे ध्यान में रखते हुए इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया जाएगा।
-डॉ. धन सिंह रावत, शिक्षा मंत्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें