फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड : हाईस्कूल के छात्रों को बांटे त्रुटिपूर्ण प्रमाणपत्र, अब मंगाए जा रहे वापस 

Tue, 25 Aug 2020 11:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड ने हाईस्कूल के छात्र छात्राओं को त्रुटिपूर्ण मार्कशीट और प्रमाण पत्र बांट दिए हैं। मामले की जानकारी पर बोर्ड अब इन्हें स्कूलों से वापस मंगवा रहा है। छात्रों को नई मार्कशीट और प्रमाणपत्र दिए जाएंगे। सूत्रों की माने तो मार्कशीट और प्रमाण पत्र पर द्वितीय भाषा का विषय कोड गलत छापा है।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड की सचिव नीता तिवारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारियों को लिखा है कि स्कूलों से त्रुटिपूर्ण प्रमाण पत्र खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्राप्त करते हुए उन्हें बोर्ड कार्यालयों को भेजें। वही प्रिंसिपलों को निर्देशित करें कि किसी भी स्थिति में एक भी परीक्षार्थी को प्रमाण पत्र जारी न हों। यदि ऐसा हुआ तो इसके लिए स्कूल प्रिंसिपल जिम्मेदार होंगे।

जल्द ही बोर्ड की ओर से छात्र-छात्राओं को नई मार्कशीट व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। बताया गया है कि हाईस्कूल के छात्रों ने भाषा विषय के तहत द्वितीय भाषा और अतिरिक्त विषय की परीक्षा दी है। बोर्ड ने द्वितीय भाषा का कोड मार्कशीट और प्रममाणपत्र पर गलत चढ़ा दिया है। बताया गया है कि अब तक लाखों छात्र-छात्राओं को मार्कशीट व प्रमाणपत्र बांट दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें