फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2020: छूटे हुए विषयों की परीक्षा संपन्न, 802 छात्रों ने छोड़ी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा

Thu, 25 Jun 2020 11:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड के छूटे हुए विषयों की परीक्षा बृहस्पतिवार को संपन्न हो गई। हाईस्कूल में तीन दिन के दौरान कुल पांच विषयों के पेपर हुए। इंटरमीडिएट में चार दिन में कुल 10 विषयों की परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक रही। 

विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने बताया कि हाईस्कूल की 22 जून को हुई उर्दू की परीक्षा में एक छात्र अनुपस्थित रहा। कुल पंजीकृत 56 में से 55 छात्रों ने परीक्षा दी। 23 जून को हुई संस्कृत, पंजाबी और बंगाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत 6139 में से 5910 छात्रों ने परीक्षा दी और 229 अनुपस्थित रहे। वहीं, 24 जून को हुई गणित की परीक्षा में कुल पंजीकृत 10536 में से 10127 छात्र ही बैठे और 409 ने परीक्षा नहीं दी। हाईस्कूल में कुल पंजीकृत 16731 में से 16092 छात्र ही उपस्थित रहे। 

इंटर में 22 जून को जीव विज्ञान में 1924 में से 1889, कृषि विज्ञान में 32 में से 29 और कृषि रसायन विज्ञान में सभी 25 छात्र उपस्थित रहे। 23 जून को 3020 में से 2937 छात्रों ने भूगोल और 20 में से 16 ने भूगर्भ विज्ञान की परीक्षा दी। 24 को 980 में से 947 ने संस्कृत, सभी छह ने उर्दू और 18 में से 7 ने पंजाबी के पेपर दिए। अंतिम दिन 25 जून को समाज शास्त्र और गणित के एक-एक छात्र ने परीक्षा दी। इंटरमीडिएट में कुल 6027 में से 5868 छात्र ही परीक्षा में बैठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें