फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board: परीक्षा में फेल छात्रों के लिए पास होने का मौका, अंक सुधार परीक्षा के लिए कर सकते हैं आवेदन

Mon, 13 May 2024 07:51 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून

सार

बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में दो और 12वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में फेल छात्र-छात्राओं के लिए पास होने का मौका है। बोर्ड की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं से 24 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। बोर्ड के वे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जो यह समझते हैं कि उन्हें उम्मीद से कम अंक मिले हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड रामनगर के सचिव विनोद सिमल्टी के मुताबिक, बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में दो और 12वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand News: प्रदेश में जल विद्युत परियोजनाएं लगाने आई नवरत्न कंपनियों का पलायन, समेटे अपने दफ्तर

24 मई तक आवेदन करने के बाद विद्यालय की ओर से 30 मई तक इसे बोर्ड को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद परीक्षा की तिथि तय कर जुलाई-अगस्त में परीक्षा कराई जाएगी। उत्तराखंड बोर्ड की 12वीं की वर्ष 2024 की परीक्षा में 15,981 छात्र-छात्राएं फेल हुए हैं, जबकि 10वीं की परीक्षा में 12,198 परीक्षार्थी फेल हैं। उत्तराखंड बोर्ड की ओर से उन्हें पास होने का अवसर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें