फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Board: परीक्षाओं के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के निर्देश, इन्हें दी जाएगी जिम्मेदारी

Wed, 18 Feb 2026 10:33 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड बोर्ड की 21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशक ने जारी निर्देश में कहा, कक्ष निरीक्षकों के रूप में केवल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के शिक्षकों को ही लगाया जाए।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा निदेशक और उत्तराखंड बोर्ड के सभापति डॉ.मुकुल कुमार सती ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के निर्देश दिए हैं। सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश में उन्होंने यह भी कहा कि सचल दल भी समय पर गठित कर लिए जाएं।

विज्ञापन


उत्तराखंड बोर्ड की 21 फरवरी से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा को लेकर शिक्षा निदेशक ने जारी निर्देश में कहा, कक्ष निरीक्षकों के रूप में केवल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्तर के शिक्षकों को ही लगाया जाए। राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को विशेष परिस्थितियों में ही कक्ष निरीक्षक बनाया जाए।

शिक्षा निदेशक ने कहा, सभी सीईओ इस बात का ध्यान रखें कि कक्ष निरीक्षक के रूप में एकल अध्यापक वाले स्कूल, पीटीए शिक्षक एवं गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों की तैनाती न की जाए।
विज्ञापन


Haridwar: देव संस्कृति विवि के छात्र अभिषेक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 31 मिनट में किए 331 सूर्य नमस्कार
विज्ञापन


उच्च प्राथमिक, प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की तैनाती सचल दल व बंडल वाहक के रूप में न की जाए। परीक्षाफल सुधार परीक्षा 2025 द्वितीय की परीक्षाएं भी संपन्न कराने के लिए कक्ष निरीक्षकों और सचल दल गठित कर इससे निदेशालय को अवगत कराया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें