इसके अलावा बीकेटीसी में कर्मियों की पदोन्नति और नियुक्तियों में पारदर्शिता के लिए सेवा नियमावली लागू की। बीकेटीसी में शासन से वित्त अधिकारी का पद सृजित कराते हुए प्रदेश वित्त सेवा के अधिकारी की तैनाती कराई। उनके कुशल वित्तीय प्रबंधन का परिणाम है कि कभी वेतन और पेंशन देने के लिए परेशानियों का सामना करने वाली बीकेटीसी की आय में आज कई गुणा बढ़ी है।
केदारनाथ धाम में मंदिर के गर्भगृह को स्वर्ण मंडित किया। जो चर्चाओं में भी रहा। चारधाम यात्रा के दौरान पहली बार केदारनाथ में वीआईपी अतिथियों के दर्शन करने पर शुल्क लागू किया। बीकेटीसी में सुरक्षा संवर्ग बनाया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक समेत 57 पदों के सृजन की अनुमति दे दी है।
अजेंद्र अजय ने कहा, तीन साल के कार्यकाल में मंदिर समिति की कार्य संस्कृति में सुधार लाने के साथ ही चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया।