38वें राष्ट्रीय खेलों की 34 प्रतिस्पर्धाएं कब और किस स्थान पर होंगी, इसका ब्योरा गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने जारी कर दिया है। यह भी तय हो गया है कि राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग करने वाली सभी प्रदेशों की टीम खेलों की तय तारीख से दो दिन पहले उत्तराखंड पहुंच जाएंगी।