फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: भाजपा बनाएगी 304 मंडल अध्यक्ष, पैनलों में आए नामों पर मंथन शुरू, 20 फरवरी तक पार्टी करेगी घोषणा

Mon, 17 Feb 2025 08:09 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Uttarakhand News: पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें छह जिलों की 20 विधानसभा के पर्यवेक्षकों के साथ पैनलों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
मंडल अध्यक्षों के नामों को लेकर बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा 20 फरवरी तक 304 मंडलों की घोषणा कर देगी। पार्टी ने मंडलों से आए नामों के पैनल पर विचार करना शुरू कर दिया है। पहले दिन छह जिलों की 20 विधानसभा क्षेत्रों से 104 मंडलों के लिए आए नामों पर मंथन हुआ। प्रदेश नेतृत्व 19 फरवरी तक सभी पैनलों पर विचार कर लेगा।

विज्ञापन



पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के मुताबिक, पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें छह जिलों की 20 विधानसभा के पर्यवेक्षकों के साथ पैनलों पर मंथन किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं राजपुर विधायक खजान दास और प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी व खिलेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। बैठक में संबंधित मंडलों और जिलों के सामाजिक क्षेत्रीय और वर्गों के समीकरण को ध्यान में रखकर नामों पर विचार हुआ।

Uttarakhand Budget Session: कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में तीन दिन का एजेंडा तय, 20 फरवरी को पेश होगा बजट
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पहले दिन गंगोत्री, यमुनोत्री और पुरोला, बदरीनाथ, कर्णप्रयाग, थराली, केदारनाथ और रुद्रप्रयाग,नरेंद्र नगर, टिहरी, प्रताप नगर, देवप्रयाग, धनौल्टी और घनसाली, श्रीनगर, चौबट्टाखाल पौड़ी, लैंसडाउन, कोटद्वार और यमकेश्वर विधानसभा में स्थित 104 मंडलों में अध्यक्षों के नामों पर चर्चा की गई।

कहा, संगठन चुनाव के निर्धारित कार्यक्रम अनुशार 20 फरवरी तक मंडल अध्यक्ष की घोषणा किया जाना निश्चित है। 20 से 28 फरवरी के मध्य जिला अध्यक्षों के चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें