फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : जुलाई के पहले हफ्ते तक होंगी भाजपा की वर्चुअल रैलियां, अभी तक 21 विधानसभाओं में ही हो सकीं

Mon, 29 Jun 2020 01:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रदेश में विधानसभा स्तर पर हो रही भाजपा की वर्चुअल रैलियां जुलाई के पहले हफ्ते तक जारी रह सकती हैं। इसकी वजह तकनीकी अड़चनें मानी जा रही हैं। इस कारण कुछ विधानसभाओं की रैलियां टालनी पड़ी हैं। 27 जून तक सभी 70 विधानसभाओं में वर्चुअल रैलियां करने का कार्यक्रम बनाया गया था। लेकिन अभी तक 21 विधानसभाओं में ही वर्चुअल रैलियां हो सकी हैं।

विज्ञापन


इस पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन का कहना है कि सभी 70 विधानसभाओं में वर्चुअल रैलियां 27 जून तक करने का कार्यक्रम था। लेकिन तकनीकी व अन्य कारणों से रैलियां तय समय पर पूरी नहीं हो पाएंगी। इसलिए जुलाई महीने के पहले हफ्ते तक रैलियां की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक 21 विधानसभाओं में वर्चुअल रैलियां की जा चुकी हैं। इन्हें केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय नेता, मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष, सांसद संबोधित कर चुके हैं। हर दिन औसतन चार वर्चुअल रैलियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इन रैलियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक कार्यों व देश प्रदेश में हो रहे विकास को लेकर कार्यकर्ताओं व जनता में बहुत सशक्त संदेश जा रहा है। इसी कारण कांग्रेस नेता बेचैन  हैं व बौखलाए हुए हैं। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री निशंक करेंगे चार वर्चुअल रैलियां

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री व हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलावा उत्तराखंड में भी चार वर्चुअल रैलियां करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन
के मुताबिक, डॉ निशंक 30 जून को सुबह10 बजे धर्मपुर विधानसभा, एक जुलाई को 10 बजे रुड़की विधानसभा,  दो जुलाई को 12 बजे रामनगर विधानसभा सभा व तीन जुलाई को चार बजे  हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा की वर्चु्ल रैली को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें