फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: डिम्पल देवभूमि की बेटी, मौलाना के कहे अश्लील शब्द असहनी...भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान आया सामने

Tue, 29 Jul 2025 12:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

डिम्पल यादव पर की गई अश्लील टिप्पणी पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान सामने आया है।उन्होंने कहा कि मौलाना की ओर से कहे गए शब्द पूरी मातृशक्ति का अपमान है।

विज्ञापन
डिम्पल यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने एक मौलाना की ओर से टीवी पर एक महिला सांसद और उत्तराखंड की बेटी के लिए अश्लील शब्द के इस्तेमाल को समूची मातृ शक्ति का अपमान बताया है। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि बेशक मुस्लिम वोटों के लालच में अखिलेश यादव को डिम्पल के लिए इस्तेमाल अपशब्दों से कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन उत्तराखंड की जनता इसे कतई सहन नहीं करेगी।

विज्ञापन


उन्होंने मांग कि आरोपी मौलाना तत्काल अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक माफी मांगे। भट्ट ने कहा कि टीवी डिबेट में ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी, संसद परिसर स्थित मस्जिद में बैठक के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव की वेशभूषा को लेकर टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। जिस तरह अश्लील शब्दों का प्रयोग महिला सांसद की ड्रेस को लेकर किया गया, वह बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Panchayat Chunav: दूसरे चरण में बारिश के बीच जमकर बरसे वोट, 70% हुआ मतदान, पहले में 68 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह की बातें सांसद ही नहीं आम महिला के लिए भी किया जाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। सबसे दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरे मामले पर सपा अध्यक्ष और उनके पति अखिलेश यादव चुप्पी साधे हुए हैं। कहा, मौलाना तत्काल मातृ शक्ति के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें