फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: चैंपियन और विधायक उमेश विवाद पर सामने आया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान, सीएम तक पहुंचा मामला

Sun, 26 Jan 2025 08:06 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शनिवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे थे और जमकर हंगामा हो गया था।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच हुए विवाद पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में दो दिन से जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है वह दोनों को शोभा नहीं देता है।

विज्ञापन


कानून अपने हाथ में लेना गलत है। सीएम धामी से इस मामले में बात की है। पार्टी किसी को कानून अपने हाथ में लेने का आधिकार नहीं देती है। कोई भी हो जो इस तरह के कृत्य करेगा उस पर कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी। पुलिस मामले को देख रही है। 

Roorkee: पूर्व विधायक चैंपियन पर खानपुर MLA के कार्यालय में तोड़फोड़-फायरिंग का आरोप, पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन


विज्ञापन

ये है पूरा मामला

दरअसल, शनिवार को पूर्व विधायक कुंवर प्रवण सिंह चैंपियन और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के बीच अपशब्द कहने को लेकर विवाद हो गया था। इस मामले में देर रात उमेश कुमार अपने समर्थकों के साथ चैंपियन के कैंप कार्यालय और लंढौरा महल के बाहर पहुंचे थे और जमकर हंगामा हो गया था। उमेश कुमार ने चैंपियन को सोशल मीडिया के जरिए सामने आने के लिए ललकारा था। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किए गए। वहीं, रविवार को चैंपियन और उनके समर्थक बड़ी संख्या में उमेश कुमार के कार्यालय पर पहुंचे और जमकर तोड़फोड़ करते हुए समर्थकों से मारपीट कर दी। आरोप है कि इस दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग भी की गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें