भाजपा बनाएगी आपदा सहायता केंद्र
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि पार्टी आपदाग्रस्त क्षेत्रों में प्रभावितों की मदद के लिए सहायता केंद्र बनाएगी। तमाम सरकारी एवं गैरसरकारी सुविधा दिलाने के लिए विशेष कार्यक्रम बनाए जाएंगे। 10 दिनों से लगातार मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं संगठन से आपदा को लेकर संपर्क में है। पार्टी प्रभारी शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में सभी विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इसमें आपदा राहत कार्यों की रणनीति बनाई जाएगी।
कैबिनेट विस्तार पर नहीं आपदा पर है ध्यान
मंत्रिंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा पूरा ध्यान अभी आपदा में लगा है और प्राथमिकता जनता को राहत पहुंचाने की है। उचित समय पर अन्य सभी जरूरी विषयों पर चर्चा की जाएगी। यूसीसी पर उन्होंने कहा कि इसे जनमानस की सुविधा, सहयोग और देश निर्माण के लिए लाया जा रहा है। इस विषय पर हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं और प्रदेश इसे लागू करने वाला पहला राज्य होगा।गौतम ने हाल में संपन्न हुए महाजनसंपर्क अभियान को लेकर प्रदेश में हुए कार्यक्रमों पर संतोष जताया कि अब तक की समीक्षा में उत्तराखंड इस अभियान को लेकर सबसे अच्छा काम करने वाले राज्यों में शामिल है।