फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड भाजपा: राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश कल करेंगे नामांकन, भट्ट ने जताई निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद

Mon, 05 Oct 2026 10:05 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भट्ट ने कहा कि आर्य, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। हमारे जिलाध्यक्ष रहे हैं। संगठन में बहुत लंबे समय से शानदार काम रहे हैं। उन्होंने नेतृत्व के निर्णय को बहुत अच्छा और कार्यकर्ताओं के मन का बताते हुए कहा कि समूचे राज्य, खास तौर पर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है।
विज्ञापन
दिनेश आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार दिनेश आर्य मंगलवार को विधानसभा में विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की उम्मीद जताते हुए कहा कि राज्य के सभी वर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं में इस निर्णय से उत्साह का माहौल है।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि आर्य, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। हमारे जिलाध्यक्ष रहे हैं। संगठन में बहुत लंबे समय से शानदार काम रहे हैं। उन्होंने नेतृत्व के निर्णय को बहुत अच्छा और कार्यकर्ताओं के मन का बताते हुए कहा कि समूचे राज्य, खास तौर पर पूरे कुमाऊं क्षेत्र में पार्टी की मजबूती में उनका बहुत बड़ा योगदान है। निश्चित रूप से दिनेश आर्य का राज्यसभा में जाना बीजेपी और प्रदेश की जनता के लिए बहुत लाभकारी रहने वाला है।

UK Big News: सैलजा ने रोकी हरदा की राह, पहली बार आदि कैलाश में जाम और बेकाबू बस का कहर, पढ़ें बड़ी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि भाजपा मुख्यालय पहुंचकर सोमवार को दिनेश आर्य ने प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन फणींद्रनाथ शर्मा समेत प्रदेश नेतृत्व से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश नेतृत्व की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को सुबह दस बजे सभी विधायक विधानसभा में एकत्र होंगे। जिसके बाद 11 बजे उनके विधिवत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें