फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्काउटिंग से निखरेगा नेतृत्व, अनुशासन और सेवा भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईआईपी में सोमवार को भारत स्काउट्स व गाइड्स की ओर से तीन दिवसीय तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ हुआ। शिविर में 21 केंद्रीय विद्यालयों के 264 स्काउट्स व गाइड्स, 42 अनुरक्षक और नौ ऑफिशियल्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) के निदेशक व विद्यालय प्रबंधन समिति (वीएमसी) के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह बिष्ट रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को स्काउटिंग के मूल सिद्धांतों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि अनुशासन, सेवा, नेतृत्व, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित की भावना विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को मजबूत बनाती है। प्राचार्य मनोज कुमार ने कहा कि स्काउटिंग विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भाव, आत्मनिर्भरता, सहयोग और राष्ट्रप्रेम जैसे जीवन मूल्यों को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। शिविर के एलओसी (स्काउट) ने तृतीय सोपान टेस्टिंग कैंप की रूपरेखा, उद्देश्यों और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुशासन, टीम भावना और स्काउटिंग की मूल भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें