इस समय बैठेंगे पदाधिकारी
इसके अनुसार, हर महीने की पहली व दूसरी तारीख और 17 व 18 तारीख को प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल तथा प्रदेश प्रवक्ता खजान दास पार्टी कार्यालय में बैठेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार और प्रदेश मंत्री हेमा जोशी की बारी तीन व चार तथा 19 व 20 तारीख को बैठने की है। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा और प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी पांच व छह तथा 21 व 22 तारीख को पार्टी कार्यालय में बैठेंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष नीरू देवी और प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक सात व आठ और 23 व 24 तारीख को, प्रदेश उपाध्यक्ष शैकेंद्र सिंह बिष्ट और प्रदेश मंत्री मीना गंगोला नौ व 10 और 25 व 26 तारीख को, प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल और प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल 11 व 12 तथा 27 व 28 को तारीख को, प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना सैनी व प्रदेश मंत्री विकास शर्मा को 13 व 14 तथा 29 व 30 तारीख को प्रदेश मुख्यालय में बैठेंगे। 14 व 15 तारीख को और तय तिथि में संबंधित पदाधिकारी के अनुपस्थित रहने पर प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोली तथा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान पार्टी मुख्यालय में बैठने के निर्देश दिए गए हैं।