फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: भाजपा ने 23 निकायों में पार्षद-सभासद मनोनीत किए; प्रदेश अध्यक्ष ने कहा- बढ़ाएं विकास की रफ्तार

Tue, 14 Jul 2026 09:12 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी की योग्यता पर भरोसा जताते हुए अहम दायित्व देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में भाजपा ने एक नगर निगम, 12 नगरपालिका और 10 नगर पंचायतों में पार्षदों, सभासदों का मनोनयन किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, सरकार ने नगर निगम हल्द्वानी में आठ, नगर पालिका परिषद सितारगंज में पांच, रामनगर में पांच, पुरोला में तीन, नैनीताल में छह, मंगलौर में पांच, कालाढूंगी में तीन, चिन्यालीसौण में तीन, भवाली में दो, विकासनगर में चार, हरबर्टपुर में तीन, गंगोलीहाट में तीन, बेरीनाग में तीन कार्यकर्ताओं को मनोनीत सदस्य के रूप में जनसेवा करने का अवसर दिया है।

बदरीनाथ चढ़ावा प्रकरण: हेमंत द्विवेदी के आरोपों पर गोदियाल का पलटवार, सार्वजनिक बहस के लिए पहुंचे प्रेस क्लब
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह नगर पंचायत शक्तिगढ़ में तीन, सेलाकुई में तीन, नौगांव में तीन, नगला में तीन, मुनस्यारी में तीन, लंढौरा में चार, लालपुर में तीन, लालकुआं में तीन, झबरेड़ा में चार, भगवानपुर में तीन कार्यकर्ताओं को सदस्य मनोनीत किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी की योग्यता पर भरोसा जताते हुए अहम दायित्व देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबका अपने निकायों में सरकार के विकास कार्यों को सामान्य जन तक प्रभावी तरीके से पहुंचने में महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें