फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar: यूसीसी पंजीकरण में फर्जीवाड़े के मामले में सीएससी संचालक से पूछताछ, दो लाख मांगने का लगाया था आरोप

Tue, 14 Jul 2026 04:13 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर (रुड़की)

सार

यूसीसी में फर्जी पंजीकरण कराने के आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीएससी संचालक से पूछताछ के बाद पुलिस को कई महत्वपूर्ण बिंदु मिले हैं। अब मामले में सामने आए तथ्यों और आरोपों की कड़ियों को जोड़कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
पंजीकरण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूटरचना कर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) में पंजीकरण कराए जाने और युवती के पिता से दो लाख की मांग करने के मामले में पुलिस ने काॅमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालक के बयान दर्ज किए हैं। जांच में कई अहम जानकारी पुलिस के हाथ लगी हैं। पुलिस मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

दो महीने पहले यूसीसी पंजीकरण में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया था। युवक शाहरुख की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया था कि लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ उनका रिश्ता तय हुआ था। इस बीच आरोपी जीशान निवासी नस्तरपुर उनके घर आया और युवती के साथ शादी करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

इसके बाद उसने उनकी मंगेतर के साथ शादी का यूसीसी पंजीकरण प्रमाणपत्र एक महिला की मदद से उनके पास भेजा। उन्होंने यह प्रमाणपत्र मंगेतर और उसके पिता को दिखाया तो उन्होंने इससे इन्कार किया। मंगेतर के पिता ने मामले में पुलिस को शिकायत की थी। आरोपी युवक और एक युवती के फर्जीवाड़ा व कूटरचना कर पंजीकररण कराए जाने की बात सामने आई थी।

उस समय दोनों पक्षों के बीच तय हुआ कि जीशान यूसीसी पंजीकरण को निरस्त कराने और न्यायालय में चल रही कार्रवाई में सहयोग करेगा। आरोप है कि उसने ऐसा नहीं किया उल्टा युवक और उसके पिता ने उसकी मंगेतर के पिता पर दबाव बनाकर उनसे दो लाख की मांग की।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Dehradun Airport: खुल सकता है अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता, हब एंड स्पोक मॉडल को लागू कर बनेगी राह आसान
विज्ञापन


मामले में आरोपी युवक और युवती व एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने यूसीसी पंजीकरण के लिए आवेदन कराने वाले सीएससी संचालक के बयान दर्ज किए हैं। जांच में पंजीकरण में नियमों के उल्लंघन और फर्जीवाड़े की बात सामने आई है। कुछ अन्य तथ्य भी पुलिस के सामने आए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गहनता से सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें