फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand BJP: जल्द शुरू होगी नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिए संकेत

Thu, 22 May 2025 02:46 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव जल्द करा जाएगा। कहा कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद प्रक्रिया थम गई थी।
विज्ञापन
उत्तराखंड पहुंचे भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास ने 15 जून तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के संकेत दिए हैं। वहीं आज उत्तराखंड पहुंचे  भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भी इस ओर संकेत दिए हैं।

पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के चलते भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। हालांकि पहले यही माना जा रहा था कि प्रदेश संगठन को 30 अप्रैल तक नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। अब जबकि भारत-पाक सीमा पर तनाव कम हुआ है और हालात भी सामान्य होते दिखाई दे रहे हैं तो भाजपा अपनी सांगठनिक गतिविधियों में जुट गई है।

चुनाव कराने के लिए कभी भी पर्यवेक्षक की घोषणा

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने हैं। प्रदेश में यह प्रक्रिया 15 जून तक कभी भी शुरू हो सकती है। केंद्रीय नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए कभी भी पर्यवेक्षक की घोषणा कर सकता है। पर्यवेक्षकों की तैनाती के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  चारधाम यात्रियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, खास खास आश्रय स्थल बनाने की है तैयारी

अभी प्रदेश संगठन की कमान राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट के हाथों में है। प्रदेश अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले उन्हें ही इस पद का सबसे मजबूत दावेदार माना गया। बदली परिस्थितियों में दावेदारों के और नाम सामने आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें