फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: पटेलनगर से पकड़े गए बांग्लादेशियों को किया जाएगा डिपोर्ट, चार दिन पहले किया गया था गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 02:35 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

चार महिलाओं और एक पुरुष को पुलिस और एसटीएफ ने मंगलवार को पकड़ा था।क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से पकड़े गए इन पांच बांग्लादेशियों को जेल भेजा जा चुका है। अब इन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटेलनगर क्षेत्र से जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़े पांच बांग्लादेशियों को डिपोर्ट (देश से बाहर) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। इनसे बुधवार को एसटीएफ और पुलिस ने पूछताछ भी की।

पता चला कि ये भी यहां पर मजदूरी करने के लिए आए थे। इन्हें यहां लाने वालों की तलाश भी की जा रही है। बता दें कि चार दिन पहले क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। ये सभी यहां एक भारतीय महिला के साथ रह रहे थे।

विज्ञापन


इनके खिलाफ विदेशी अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया और सभी को न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर के बाद लगातार संदिग्धों की तलाश और धरपकड़ की जा रही है।

ठेकेदार ने ही देहरादून तक पहुंचाया
इसी बीच मंगलवार रात को भी एसटीएफ और देहरादून पुलिस ने मिलकर पटेलनगर क्षेत्र में एक बस्ती में छापा मारा था। यहां से चार संदिग्ध महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा गया। पूछताछ में ये सभी कोई वाजिब जवाब नहीं दे पाए। जांच की गई तो पता चला कि सभी बांग्लादेश के रहने वाले हैं। इन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand:  चारधाम यात्रियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, खास खास आश्रय स्थल बनाने की है तैयारी

बताया जा रहा है कि इन्हें भी दिल्ली या अन्य जगहों के किसी ठेकेदार ने ही देहरादून तक पहुंचाया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इनके सूत्रों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही इन पांचों को भारत सरकार के नियमानुसार देश से बाहर करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें