फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड : तेजतर्रार, जनाधार वाले और सक्रिय नेता थे सुरेंद्र सिंह जीना, 2001 में भाजपा से जुड़े

Thu, 12 Nov 2020 03:09 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना नहीं रहे। वह कोरोना संक्रमण से पीड़ित थे। बुधवार को देर रात उनका निधन हो गया। आठ दिसम्बर 1969 को जन्मे जीना भाजपा के तेजतर्रार, जनाधार वाले और सक्रिय नेता थे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगया जा सकता है कि वह लगातार तीसरी बार विधानसभा पहुंचे।
विज्ञापन


2007 में वह पहली बार भिकियासैंण से चुनाव जीते। परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई सल्ट विधानसभा सीट से वह 2012 और 2017 में विधायक बने। त्रिवेंद्र मंत्रिमंडल विस्तार की सम्भावनाओं के बीच उन्हें मंत्री पद का सशक्त दावेदार माना जा रहा था।

कुछ दिन पूर्व उनकी पत्नी नेहा के कोरोना से निधन के बाद जीना की तबीयत भी नासाज हो गई थी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन


उनके असामयिक निधन से भाजपा में शोक की लहर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उनके आवास पर आज मीडियाकर्मियों से मिलन कार्यक्रम भी स्थगित हो गया।
 

सुरेन्द्र सिंह जीना का प्रोफाइल :

- ताड़ीखेत विकास खण्ड के नैटी गांव में 08 दिसम्बर 1969 को जन्म हुआ
- पिता का नाम स्व. प्रताप सिंह जीना
- माता का नाम धना देवी
- दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक किया
- 1988 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्य 
- 2001 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे क्षेत्र में सामाजिक कार्यों में भागीदारी शुरू  की
- 2007 में भिकियासैंण विधानसभा चुनाव लड़कर विधायक बने
- 2009 में कुमाऊं मंडल विकास निगम के चेयरमैन बने
- 2012 में भिकियासैंण विधानसभा खत्म होने पर सल्ट से चुनाव लड़कर विधायक बने
- 2017 में सल्ट विधानसभा से विधायक बने
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया गहरा शोक

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सल्ट विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा  कि राज्य ने एक ऊर्जावान और दूरदर्शी नेता खो दिया है। हाल ही में उनकी पत्नी के निधन पर मैं उनसे उनके आवास में मिला था।

उनकी गणना हमेशा सक्रिय रहने वाले विधायकों में थी। वे वंचित वर्गों की आवाज़ मुखर करने वाले तथा अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत संघर्षरत रहने वाले जनसेवक थे। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवारजनों को इस दु:ख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की है।

पर्यटन, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने जीना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सतपाल महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि सल्ट विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन का समाचार सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। उन्होने कहा कि मेरी गहरी संवेदनाएं स्व. जीना के परिजनों के साथ हैं। 

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने सल्ट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अग्रवाल ने कहा कि आज हमने राजनीति एवं समाज की सेवा में अग्रणी रहने वाली एक धरोहर को खो दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें