दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत
- फोटो : amar ujala
उत्तराखंड में कुमाऊं और गढ़वाल में हुए दो अलग-अलग हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा कुमाऊं में चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक में हुआ।
यहां धुनाघाट में बुधवार देर रात एक सेंट्रो कार संख्या यूपी 21 एम 1875 हादसे का शिकार हो गई। कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में कार सवार बबलू यादव और धमेंद्र यादव की मौत हो गई। वहीं एक घायल देवेंद्र यादव को लोहाघाट प्राथामिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोग यूपी के बताए जा रहे हैं।
लोहाघाट के थानाध्यक्ष मनीष खत्री ने बताया कि घायल व्यक्ति का नाम देवेंद्र यादव (30) पुत्र बनवारी सिंह है। वह ग्राम सुल्तानपुर खुर्द थाना बहजोई जिला संभल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
जबकि मृतकों में एक देवेंद्र के ही गांव का धर्मेंद्र (25) पुत्र ऋषिपाल है। जबकि दूसरा मृतक बबलू (30) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम हमियापुर थाना जरीफनगर जिला बदायूं यूपी का रहने वाला है।