फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक महेश नेगी प्रकरण: कमरा नंबर 62 में राज खोजने विधायक हॉस्टल पहुंची पुलिस

Wed, 30 Sep 2020 11:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मसूरी के होटल में विधायक और महिला के रुकने के साक्ष्य जुटाने के बाद पुलिस बुधवार को विधायक हॉस्टल पहुंची। यहां विधायक के नाम आवंटित कमरा नंबर 62 में छानबीन की गई। हालांकि, क्या साक्ष्य मिले, इसके बारे में पुलिस ने कोई खुलासा नहीं किया है। इधर, इस मामले में महिला के वकील ने पुलिस पर ठीक से जांच न करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पुलिस टीम ने निरीक्षण कर नक्शा नजरी तैयार कर कई साक्ष्य जुटाएं है। महिला के वकील एसपी सिंह के मुताबिक महिला ने बयान में बताया था कि विधायक महेश नेगी उसे 11 जुलाई 2019 को विधायक हॉस्टल स्थित कमरा नंबर 62 में लेकर गए थे।

उन्होंने बताया कि बीते दिनों मसूरी स्थित होटल का भी नक्शा नजरी तैयार किया गया था। पूर्व में टीम विधायक हॉस्टल गई थी। लेकिन कमरा बंद था। इसके बाद बुधवार को दोबारा गई टीम ने कमरे का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


बता दें कि 13 अगस्त को विधायक महेश नेगी की पत्नी रीता नेगी ने महिला के खिलाफ पांच करोड़ की ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद महिला ने विधायक पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया और विधायक को अपनी बेटी का जैविक पिता बताते हुए डीएनए टेस्ट की मांग की।

महिला कोर्ट पहुंची और कोर्ट के आदेश पर 156 (3)के तहत विधायक व उनकी पत्नी के खिलाफ नेहरू कालोनी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की जांच एसआईएस शाखा कर रही है। 

इधर, इस मामले में एडवोकेट सिंह ने पुलिस पर जांच सही तरीके से न करने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, जो कि नियम विरुद्ध है और इसकी शिकायत विवेचना अधिकारी से की गई। लेकिन, उन्होंने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें