फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक नेगी प्रकरण: विधायक हॉस्टल और मसूरी के होटल कर्मचारियों के दर्ज किए बयान

Sun, 04 Oct 2020 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • आरोप लगाने वाली महिला ने मुकदमे में दोनों जगह का किया था जिक्र
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में द्वारहाट विधायक पर लगे दुष्कर्म के आरोप मामले में शनिवार को पुलिस ने विधायक हॉस्टल और मसूरी स्थित एक होटल के कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। आरोप लगाने वाली महिला ने मुकदमे में इन दोनों जगहों का जिक्र किया है। कुछ दिन पूर्व पुलिस ने इन दोनों जगहों से साक्ष्य एकत्रित किए थे। दून पुलिस के अनुसार कॉल डिटेल के माध्यम से जांच आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक महिला ने द्वारहाट विधायक महेश नेगी पर अलग-अलग जगह ले जाकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाना नेहरू कॉलोनी में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में विधायक की पत्नी ने भी आरोप लगाने वाली महिला पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।

आरोप लगाने वाली महिला का कहना है कि विधायक ने विधायक हॉस्टल, मसूरी स्थित एक होटल के साथ ही दिल्ली व नेपाल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद पुलिस महिला के आरोपों की पुष्टि कर रही है।
विज्ञापन


कुछ दिन पूर्व पुलिस ने विधायक हॉस्टल के साथ ही मसूरी स्थित होटल में जाकर साक्ष्य जुटाए थे। जिसके बाद शनिवार को विधायक हॉस्टल और मसूरी स्थित होटल के कर्मचारियों को बुलाकर उनके बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें