घर-घर भाजपा पार्टी का अब नया नारा:भट्ट
यही एप्लीकेशन उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, फैसलों और सांगठनिक कार्यक्रमों की ताजातरीन सूचनाएं उपलब्ध कराएगा। साथ ही संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के कामकाज की भी ऑनलाइन समीक्षा होगी कि वे धरातल पर कितने सक्रिय हैं।
पार्टी ने इसकी पूरी रणनीति बना ली है। इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कहते हैं, घर-घर भाजपा पार्टी का अब नया नारा है। इसे चरितार्थ करने के लिए पार्टी ने प्रदेश के प्रत्येक परिवार तक अपनी पहुंच बनाने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। पहली बार पन्ना टोली बनाई जा रही है। उद्देश्य यही है कि हर का एक सदस्य भाजपा की इस टोली का सदस्य बने।
भाजपा समझ गई एक प्रतिशत वोट अहमियत
हिमाचल विधानसभा चुनाव में मिली हार से भाजपा एक प्रतिशत वोट की भी अहमियत समझ गई है। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिमाचल चुनाव की पराजय से सबक और गुजरात चुनाव की शानदार जीत का मॉडल पर खास चर्चा हुई। सभी राज्यों को इनसे सीख लेने की सलाह दी गई।
हिमाचल और उत्तराखंड में आंकड़ों का गणित
ये भी पढ़ें...Joshimath Sinking: सीएम धामी ने कहा- 70 प्रतिशत जोशीमठ सुरक्षित है, प्रभावितों की मदद को आगे आने की अपील
हिमाचल उत्तराखंड
दल सीटें वोट प्रतिशत सीटें वोट
भाजपा 25 43% 47 44.3%
कांग्रेस 40 43.9% 19 37.91%