फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सदस्यता अभियान में मंत्री-विधायक लक्ष्य से पीछे, पहले चरण के रुझानों से भाजपा प्रदेश नेतृत्व नाखुश

Wed, 25 Sep 2024 01:20 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

25 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पार्टी आठ से 15 फीसदी तक ही सदस्य बना सकी है। केदारनाथ विस में पार्टी ने सदस्यता अभियान में पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया था, लेकिन अब तक 17 फीसदी ही सदस्य ही बनाए जा सके हैं।
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदस्यता अभियान के पहले चरण के रुझानों से भाजपा के प्रदेश नेतृत्व खुश नहीं है। मंत्रियों से लेकर विधायक तक दिए गए लक्ष्यों से काफी पीछे हैं। मंत्रियों में केवल सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा 10 हजार सदस्य बनाने के अपने लक्ष्य के करीब हैं। बाकी सभी मंत्रियों को लक्ष्य प्राप्त करने के लिए खासी जान फूंकनी पड़ेगी।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल और रेखा आर्य तो 19 सितंबर तक 1,000 सदस्यों का आंकड़ा भी नहीं छू पाए थे। विधानसभा क्षेत्रों में भी सदस्यता अभियान की ढीली प्रगति से भाजपा नेतृत्व चिंतित है। 70 में से केवल एक कैंट विधानसभा क्षेत्र है, जहां 54 फीसदी लक्ष्य पूरा हुआ है। 25 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पार्टी आठ से 15 फीसदी तक ही सदस्य बना सकी है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: अचानक मौसम ने ली करवट...कुछ देर पहले गर्मी दिखा रही थी तेवर, अब झमाझम बारिश से शहर पानी-पानी
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचुनाव के मद्देनजर केदारनाथ विस में पार्टी ने सदस्यता अभियान में पूरी ताकत झोंकने का संकल्प लिया था, लेकिन अब तक 17 फीसदी ही सदस्य ही बनाए जा सके हैं। केदारनाथ में पार्टी ने 34,000 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। वह वहां 5,699 सदस्य ही बना पाई है। दो दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी 16 से 24 फीसदी और 25 विस क्षेत्रों में आठ से 15 फीसदी तक ही सदस्य बन पाए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें