भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विस चुनाव के मद्देनजर अनुशासन समिति का गठन कर दिया है। यह समिति पार्टी के नेताओं की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही अनुशासनिक पैमाने पर उनका आकलन करेगी और अपना निर्णय देगी।
विज्ञापन
अनुशासन समिति में राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य, दायित्वधारी शांति मेहरा, प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य वाचस्पति सेमवाल और अतर सिंह तोमर इसमें बतौर सदस्य शामिल किए गए हैं।
यह अनुशासन समिति पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों या कार्यकर्ताओं के खिलाफ मिलने वाली अनुशासनहीनता या आचार उल्लंघन की शिकायतों की जांच करेगी। संबंधित पक्षों की बात सुनने के बाद जांच रिपोर्ट तैयार करेगी। पार्टी के नियमों और दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के मामलों में दोषी पाए जाने पर आगे की कार्रवाई के लिए सिफारिश करेगी। संगठन में एकजुटता बनाए रखने के लिए पार्टी लाइन से अलग बयानबाजी या पार्टी-विरोधी गतिविधियों से जुड़े मामलों को भी देखेगी।