फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी मौर्चे पर खरा उतरने को अब BJP का नया पैंतरा, दलित सियासत से करेगी मोर्चाबंदी

Fri, 13 Apr 2018 01:41 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
ajay bhatt - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दलित सियासत पर भाजपा शुक्रवार को दम दिखाने के लिए निकलेगी। डॉ.आंबेडकर की जयंती से एक दिन पहले भाजपा समरसता महाभियान शुरू करने जा रही है। राजधानी में इस महाभियान के पहले कार्यक्रम को भव्य बनाने की उसकी पूरी तैयारी है।

विज्ञापन


लोकसभा और उससे भी पहले नगर निकाय चुनाव में शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा के रणनीतिकार समरसता महाभियान की सफलता को जरूरी मान रहे हैं। इधर, कांग्रेस भी दलित सियासत पर मजबूती से आगे बढ़ने के लिए लगातार कार्यक्रम कर रही है। वह भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर चौकन्नी है।

दलित सियासत पर पूरे देश में बनी नई तरह की स्थिति में उत्तराखंड भी कदमताल कर रहा है। सामाजिक सौहार्द के नाम पर कांग्रेस उपवास कार्यक्रम कर चुकी है। पूर्व सीएम हरीश रावत हालांकि अलग तरह से मंदिरों में जाने का कार्यक्रम चला रहे हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने रैदास और वाल्मीकि मंदिरों पर फिलहाल फोकस कर लिया है, वह बताता है कि अपने परंपरागत वोटरों को पाले में रखने के लिए कांग्रेस किस तरह से मेहनत कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस भी करेगी आंबेडकर पर कार्यक्रम

Ambedkar
इन स्थितियों के बीच, भाजपा शुक्रवार को राजधानी के मोहिनी रोड क्षेत्र से जिस अभियान का आगाज कर रही है, उसे वह बेहद व्यापक स्तर पर करने की तैयारी में है। खुद सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत इस कार्यक्रम में रहने वाले हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी जातियों के कार्यकर्ता मिल-जुलकर भोजन करेंगे और समरसता का संदेश देंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू का कहना है कि भाजपा के इस तरह के कार्यक्रम में सियासत कहीं नहीं है। पार्टी जनसंघ के जमाने से इस तरह के कार्यक्रम करती रही है।

कांग्रेस भी करेगी आंबेडकर पर कार्यक्रम
कांग्रेस भी डॉ.आंबेडकर की जयंती के मौके पर कार्यक्रम करने से पीछे नहीं रहेगी। जयंती से एक दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस ने डीएल रोड पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। मुख्य कार्यक्रम 14 अप्रैल को कांग्रेस भवन में होगा। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह मौजूद रहेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक राजकुमार होंगे। इस दौरान संगोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें