फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: विधायक महेश नेगी पर भाजपा असहज, बनेगी कमेटी

Fri, 23 Oct 2020 01:45 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा

सार

  • 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी विपक्ष को नहीं देना चाहती है कोई मुद्दा 
  • आगामी विधानसभा चुनाव को भगत बोले, कार्यकर्ता हैं जोश में फिर बनाएंगे सरकार 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत - फोटो : Bansidhar Bhagat / Facebook Page
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक महिला से जुड़े विवाद में फंसे द्वाराहाट के भाजपा विधाक महेश नेगी को लेकर प्रदेश संगठन असहज है। नेगी को लेकर उठ रहे तमाम सवालों को देखते हुए पार्टी अब एक वरिष्ठ नेता की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महेश नेगी के मामले में पुलिस जांच कर रही है। यदि उन पर आरोप सिद्ध हुए तो पार्टी दूसरे दिन ही उनके मामले में फैसला ले लेगी।

इस विवाद को लेकर पार्टी विधायक नेगी का जवाब तलब कर चुकी है। नेगी का पक्ष सुनने के बाद पार्टी का मानना था कि पुलिस जांच कर रही है। यदि नेगी पर आरोप सिद्ध होंगे तब पार्टी कार्रवाई करेगी। लेकिन इस बीच विवाद में नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया। नैनीताल उच्च न्यायालय ने भी महेश नेगी और उनकी पत्नी को एक याचिका पर नोटिस जारी किए हैं। इससे पार्टी पर नैतिक दबाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भगत को नेगी के संबंध में लगातार सवालों का सामना करना पड़ रहा है। यह व्यथा शनिवार को उन्होंने बयान भी की। उन्होंने कहा कि वह एक वरिष्ठ पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर रहे हैं, जो विधायक नेगी के मामले में सभी पहलुओं का परीक्षण करेगी और अपनी रिपोर्ट देगी।

उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं कि नेगी के मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच में यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो पार्टी निर्णय लेने में देरी नहीं लगाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें