फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुबानी जंग: सुबोध उनियाल ने हरदा को कहा 'डेनिस रावत', हरीश बोले- आप भी हिलटॉप अंकल बन जाओ

Fri, 09 Oct 2026 11:05 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

हरीश रावत ने कहा, डेनिस रावत कहने पर मुझे कोई एतराज नहीं है, लेकिन जिस योजना के तहत उस समय हमने डेनिस को 20 प्रतिशत के मार्केटिंग राइट दिए थे, उसे हम अंत तक क्रियान्वित कर रहे होते।
विज्ञापन
सुबोध उनियाल, हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी वर्ष में एक बार फिर शराब के डेनिस ब्रांड पर भाजपा-कांग्रेस में सियासी घमासान शुरू हो गया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के डेनिस रावत के बयान पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने पलटवार करते हुए कहा, आप भी हिलटॉप अंकल बन जाओ। भाजपा ने उत्तराखंड में फलों के नाम पर हिल टॉप, गुलाब, काफल व माल्टा के नाम पर शराब की डिस्टिलरीज खोली हैं और उनके माल को बिकवा रहे हैं।

विज्ञापन


UK Top News: दिनेश आर्य की राज्यसभा में एंट्री, बाल विज्ञान महोत्सव मे बड़ी घोषणा, भारी ओलावृष्टि से तबाही

हरीश रावत ने कहा, डेनिस रावत कहने पर मुझे कोई एतराज नहीं है, लेकिन जिस योजना के तहत उस समय हमने डेनिस को 20 प्रतिशत के मार्केटिंग राइट दिए थे, उसे हम अंत तक क्रियान्वित कर रहे होते। क्योंकि हमने उन शराब निर्माताओं को 20 प्रतिशत के मार्केटिंग राइट दिए जो लोग अपनी शराब को डिस्टिल करते वक्त उत्तराखंड के फल और सब्जियों का उपयोग कर रहे थे। उनको किसी मंडी से फल और सब्जी खरीद की रसीदें फाइल करनी होती थीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आबकारी महकमे के माध्यम से टेस्ट कर मार्केट के अंदर 20 प्रतिशत तक शराब बेचने की अनुमति थी। आज डेनिस आर्मी की कैंटीन में भी मिल रही है। डेनिस मार्केट में प्रचलन में है, तो क्या सुबोध उनियाल सीएम धामी को डेनिस अंकल कहेंगे।

हिल टॉप, गुलाब, काफल व माल्टा नाम से शराब की डिस्टिलरीज भाजपा सरकार ने खोली हैं। ऐसे में भाजपा के मंत्री भी कोई माल्टे तो कोई काफल के अंकल हो जाएं। सुबोध को मेरी राय हे कि हिल टॉप के अंकल बनो। नरेंद्रनगर से आगे जो हिलटॉप की फैक्टरी लगी है, वह भाजपा सरकार की देन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें