फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः तड़के भूकंप के तीव्र झटके से डोले पिथौरागढ़ के कई इलाके, लोगों में दहशत

Tue, 12 Nov 2019 12:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज तड़के उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भूकंप का तीव्र झटका महसूस किया गया। सुबह 7:30 बजे पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, डीडीहाट सहित विभिन्न हिस्सों में लोगों ने जोर का भूकंप का झटका महसूस किया गया।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 मैग्नीट्यूड थी और भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ था। यह 10 किमी. की गहराई में था। किसी की जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।

इसके साथ ही पिथौरागढ़ के अलावा चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में भूकंप का झटका महसूस किया गया। वहीं पौड़ी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस होने की खबर है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक अक्टूबर को चमोली में भी महसूस किया था भूकंप का झटका

इससे पहले एक अक्टूबर को चमोली जिले में भी भूकंप का झटका महसूस किया गया था। चमोली में शाम करीब 6: 57 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 थी।

भूकंप की गहराई भूमि से दस किलोमीटर अंदर थी। इसका केंद्र भी चमोली था। बता दें कि भूकंप की दृष्टि से जोन पांच में चमोली जिला सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं। भूकंप की तीव्रता बेहद कम होने के चलते क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें