उत्तराखंड में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामले में पत्नी के हत्यारे पति को दोषी करार दिया गया है। वहीं देहरादून के एक नामी संस्थान में छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी छात्र को भी संस्थान ने निष्कासित कर दिया है। इसके साथ ही पढ़िए क्राइम की कुछ बड़ी घटनाएं....
13 अक्टूबर 2011 को मसूरी में हुई पत्नी की हत्या मामले में एडीजी चतुर्थ की अदालत ने पति को दोषी करार दिया है। आज अदालत में 12 गवाह पेश हुए। जिसके बाद पति सचिन मिश्रा दोषी साबित हो गया।
पांचवीं कक्षा के छात्र का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी 11वीं कक्षा के छात्र को संस्थान ने निष्कासित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच चाइल्ड राइट्स प्रोटेक्शन कमेटी को सौंप दी है।
पढ़ें पूरी खबर...
साथी अफसर का व्हाट्सएप हैक कर साइबर ठगों ने ओएनजीसी के एक अफसर से एक लाख 80 हजार रुपये ठग लिए। ठगों ने ओएनजीसी अफसर को उनके साथी के व्हाट्सएप से मेसेज भेज रिश्तेदार की बीमारी का बहाना बनाकर पैसे मांगे थे।
थाना बसंत विहार क्षेत्र में एक और ज्वैलर्स कमेटी की रकम लेकर भाग गया। करीब एक माह से उसकी दुकान बंद होने के कारण निवेश करने वालों में खलबली है। निवेशकों ने बसंत विहार थाने में प्रार्थना पत्र देकर रकम वापस कराने की मांग की है।