फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू एंड कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल शहीद

Thu, 03 Aug 2017 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  श्रीनगर/हल्द्वानी
विज्ञापन
major kamlesh pandey
विज्ञापन
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले में सेना के एक मेजर और एक जवान शहीद हो गए। शहीद मेजर हल्द्वानी, ऊंचापुल निवासी कमलेश पांडे मूल रूप से दिगोली, बाड़ेछीना, अल्मोड़ा के रहने वाले थे, जबकि सिपाही की शिनाख्त हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति निवासी तेंजिन छुलटिम के तौर पर हुई है। हमले में एक अन्य सिपाही किरपाल सिंह घायल हो गए हैं। इधर, शहीद कमलेश पांडे के हल्द्वानी स्थित घर में सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


हमले की जिम्मेदारी हिजबुल ने ली है। हिज्ब सरगना अल्ताफ काचरू की हमले को अंजाम देने वाले के रूप में शिनाख्त हुई है। आतंकियों की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है। 

आतंकियों की सूचना पर सेना की 62 राष्ट्रीय रायफल्स (आरआर), पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ के जवान बुधवार देर रात करीब पौने दो बजे शोपियां जिले के जोईपोरा गांव में तलाशी अभियान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


गांव पहुंचकर जवान गाड़ी से उतर ही रहे थे, तभी आतंकियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। इसमें जवान तेंजिन छुलटिम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मेजर कमलेश पांडे व जवान किरपाल बुरी तरह जख्मी हो गए।
Trending Videos
विज्ञापन

आज आएगा पार्थिव शरीर

​उन्हें एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में पहुंचाया गया जहां मेजर ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल जवान का इलाज जारी है। आतंकियों की फायरिंग का जवानों ने भी जवाब दिया, लेकिन आतंकी मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

आईजी कश्मीर मुनीर अहमद ने बताया कि मौके से तलाशी के दौरान कुछ सुराग हाथ लगे हैं। इसके आधार पर यह बात सामने आई है कि घटना को हिज्ब ने अंजाम दिया है और इसमें इनका सरगना अल्ताफ काचरू भी शामिल रहा है।

आज आएगा पार्थिव शरीर
सेना के अधिकारियों ने बताया कि शहीद मेजर कमलेश पांडे का पार्थिव शरीर दिल्ली से विशेष विमान के जरिये बरेली लाया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि वहां से शुक्रवार सुबह पार्थिव शरीर को हल्द्वानी लाया जाएगा और रानीबाग में चित्रशिला घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें