फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर रोक, शिकायतें मिलने के बाद सीएम धामी ने दिए निर्देश

Fri, 11 Apr 2025 03:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शराब की नई दुकानें खोलने के विरोध में जिलाधिकारियों के समक्ष आपत्तियां दर्ज हुई हैं। इन आपत्तियों के चलते मुख्य सचिव ने नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को निर्देश दिए कि प्रदेश में शराब की नई दुकानें खोलने पर फिलहाल रोक लगा दी जाए। नई मदिरा दुकानें खोलने के मामले में मुख्यमंत्री को शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इस पर उन्होंने मुख्य सचिव को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि नई आबकारी नीति के तहत सरकार ने पहले ही धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानों पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री ने भी निर्देश दिए थे कि शिक्षण संस्थाओं और धार्मिक स्थलों के आसपास मदिरा की दुकानें नहीं खोली जाएं।

Uttarakhand: बोले सीएम धामी-हम प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड कमी लाए, देश के लिए आदर्श बन रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शराब की नई दुकानें खोलने के विरोध में जिलाधिकारियों के समक्ष आपत्तियां दर्ज हुई हैं। इन आपत्तियों के चलते मुख्य सचिव ने नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में कार्यवाही करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें