सरकार ने की घोषणा, अगला सत्र गैरसैंण में होगा
अवमानना के प्रश्न पर जवाब देते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अगला विधानसभा का सत्र गैरसैंण में कराने की घोषणा की। कहा कि इस बार कोरोनाकाल के दो साल बाद रिकार्ड श्रद्धालु चारधाम यात्रा में आए हैं। यात्रा प्रभावित न हो, इसलिए इस बार बजट सत्र गैरसैंण में नहीं कराया गया।
2500 करोड़ रुपये की घोषणा की याद दिलाई
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री ने गैरसैंण के विकास के लिए 2500 करोड़ रुपये की घोषणा भी की थी। क्या सरकार बताने का कष्ट करेगी कि वार्षिक बजट में इस घोषणा के अंतर्गत कितनी धनराशि का प्रावधान किया गया है। इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने जवाब दिया कि गैरसैंण के विकास को लेकर सरकार गंभीर है। उनके जवाब से आर्य संतुष्ट नजर नहीं आए।